मंदसौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग बीएल विश्नोई द्वारा बताया गया कि सीएम राइस स्कूल मल्हारगढ़ में उड़ान संस्था, जनसाहस संस्था महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं वन स्टॉप सेंटर के तत्वावधान में लैंगिक समानता साइबर क्राइम, महिला हिंसा रोकथाम बाल विवाह एवं वन स्टाफ सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी गईं। महिला बाल विकास से परियोजना अधिकारी संतोष शर्मा द्वारा बाल विवाह पर चर्चा की गई और बताया गया कि सही समय पर विवाह किया जाना समाज के लिए अति आवश्यक है और यह एक सबसे बड़ी सामाजिक बुराई है ममता खींची, हरीश केसरिया, उड़ान संस्था की ओर से संगीता कुंभकार द्वारा लैंगिक असमानता पर बालक बालिकाओं से चर्चा की गई और बताया गया कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आना है और पुरुषों को उन्हें सहयोग करना है। निशा, जन साहस संस्था से सिमरन नेकाडी द्वारा साइबर क्राइम के बारे में बताया गया और किस तरह से साइबर क्राइम से बचा जा सकता है और कैसे साइबर क्राइम होने पर हमें कार्यवाही की जानी है आदि पर चर्चा की गई। राहुल चौहान, वन स्टॉप सेंटर निर्मला चौहान ने वन स्टॉप सेंटर के बारे में बताया और पीड़ित महिलाओं वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सहायताओं के बारे में बताया गया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक वाघेला, वाइस प्रिंसिपल मनीष गौड़, और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधान अध्यापक द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत बनाए जाने की शपथ दिलाई गई।