नीमच। मुख्यमंत्री तथा पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश द्वारा संचालित गुम इंसान दस्तयाबी अभियान के अंतर्गत कुकड़ेश्वर थाना पुलिस ने एक गुमशुदा नाबालिग को मात्र 24 घंटे में सकुशल बरामद कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसौदिया और एसडीओपी शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में की गई।
थाना प्रभारी भीमसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुम इंसान क्रमांक 42/25 के तहत तलाश शुरू की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर को फरियादिया फरीदा बी, निवासी मोया ने अपनी नाबालिग पुत्री तनीषा बी के बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस टीम ने तत्परता से खोजबीन करते हुए 3 दिसंबर को तनीषा बी को सकुशल दस्तयाब कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भीमसिंह सिसौदिया, थाना कुकड़ेश्वर टीम तथा सायबर सेल नीमच का विशेष योगदान रहा।