BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 4, 2025, 7:49 pm
NEWS : सांसद सीपी जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, निम्बाहेड़ा-बांसवाड़ा वाया प्रतापगढ़ सड़क चौड़ीकरण को लेकर हुई चर्चा, रावतभाटा को भी राजमार्ग से जोड़े जाने को लेकर हुआ विचार विमर्श, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लोकसभा क्षेत्र के सांसद सी.पी.जोशी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सांसद जोशी ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

सांसद सी.पी.जोशी ने प्रतापगढ़ के बारे में मंत्री को अवगत करवाते हुये बताया की प्रतापगढ़ में बाईपास के निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका हैं जिसके लिये लोकार्पण करने के लिये पधारनें का आग्रह किया तथा यह भी बताया की प्रतापगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 113 निम्बाहेड़ा से बांसवाड़ा वाया प्रतापगढ़ सड़क पर वाहनों को हो रही परेशानी होती हैं जिसको चौड़ा किया जाये, जिस पर मंत्री गडकरी ने इसको और अधिक चौड़ाई 5.5 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर तक करने हेतु प्रस्ताव बनाने के लिये अधिकारीयों को निर्देश प्रदान किये। इस मार्ग के चौड़ीकरण से इस जनजातिय क्षेत्र में यातायात सुगम होगा, सड़क सुरक्षा में सुधार होगा तथा आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

सांसद जोशी ने बताया कि यह सड़क चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिलों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसके चौड़ीकरण से व्यापार, उद्योग, पर्यटन और ग्रामीण विकास को नया बल मिलेगा।

इसके साथ ही संसदीय क्षेत्र के रावतभाटा को भी राजमार्ग से जोड़े जाने के लिये मंत्री से आग्रह किया की रावतभाटा एवं परमाणु शक्ति का केन्द्र हैं तथा वहॉ पर तत्वरित आवागमन हेतु किसी राजमार्ग से जुड़ा होना चाहिये पूर्व में भी केन्द्र के द्वारा केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि की 3 सड़कों की सौगात रावतभाटा क्षेत्र को मिली हैं, मंत्री गडकरी ने बताया की रावतभाटा के चारों तरफ वन्यजीव व वन क्षेत्र हैं फिर भी इसके लिये विकल्प तलाशनें के लिये सकारात्मक बात की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE