BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का.. <<     KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से.. <<     KHABAR : नीमच में निकला लखेरा समाज का भव्य चल.. <<     NEWS : एसपी बोले- स्वस्थ-शरीर और स्वस्थ-मन.. <<     कसरावद में 4 साल से बंद नल-जल योजना आखिरकार हुई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 10:13 am
KHABAR : शादियों के सीज़न में उमाशंकर त्रिवेदी मांगलिक भवन इंदिरा नगर को नहीं किया जा रहा बुक, नगर परिषद की लापरवाही से आम जनता परेशान, क्षेत्रीय पार्षद पोरवाल ने उठाया मुद्दा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 6, 7, 8 और 9 के आम नागरिकों की सुविधा के लिए बनाया गया उमाशंकर त्रिवेदी मांगलिक भवन इन दिनों नगर परिषद की लापरवाही का शिकार हो रहा है। शादियों के सीजन में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को यह भवन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार नगर पालिका के इंजीनियर ने फाइल पर उल्लेख किया है कि भवन जर्जर अवस्था में है, इसलिए इसे बुक करना उचित नहीं है। इस पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए पोरवाल ने कहा कि अधिकारियों ने बिना मौके पर आए और बिना निरीक्षण किए ही भवन को जर्जर घोषित कर दिया है। लाखों रुपये की लागत से बने इस भवन को जनता की सुविधा के लिए उपयोग में लेने के बजाय बंद कर देना उचित नहीं है।

क्षेत्रीय पार्षद पोरवाल ने बताया कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा इंदिरा नगर मांगलिक भवन में ही लगभग 20 लाख रुपये की लागत से एक डोम का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा मिल सके। दूसरी ओर नगर पालिका द्वारा भवन को बुक नहीं करने से शासन के लाखों रुपये व्यर्थ जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका में बैठे जनप्रतिनिधि भी अधिकारियों की हाँ में हाँ मिला रहे हैं और जनता की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे।

पोरवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष से मांग की है कि इंदिरा नगर मांगलिक भवन को तत्काल जनता के लिए बुक करने की अनुमति दी जाए। साथ ही सुझाव दिया कि यदि भवन के संचालन के लिए 1 वर्ष का टेंडर जारी कर किसी को ठेका दे दिया जाए, तो वह ठेकेदार अपनी ओर से मरम्मत कर भवन की देखरेख भी सही तरीके से कर सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE