चित्तौड़गढ़। मेवाड़ विश्वविद्यालय, गंगरार (चित्तौड़गढ़) द्वारा भारतीय शिक्षण मण्डल के सहयोग से 6 और 7 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय प्रतिभा संवर्धन महोत्सव “प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2025” का आयोजन किया जा रहा है। यह वार्षिक आयोजन विद्यार्थियों की अकादमिक, रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जाता है।
इस वर्ष समारोह को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है। विश्वविद्यालय को 17,000 से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जो चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, अजमेर, राजसमंद, नीमच एवं मंदसौर (मध्यप्रदेश) सहित विभिन्न जिलों से प्राप्त हुए हैं। 6 दिसंबर को विश्वविद्यालय सभी प्रतिभागियों और साथ आने वाले अध्यापको के लिए निःशुल्क रिफ्रेशमेंट, भोजन एवं बस सुविधा भी उपलब्ध कराएगा।
उद्घाटन दिवस (6 दिसंबर) पर प्रमुख अतिथि
दामोदर अग्रवाल (सांसद, भीलवाड़ा)
चंद्रप्रकाश जोशी (सांसद, चित्तौड़गढ़)
सुरेश धाकड़ (विधायक, बेगूं) होंगे।
समापन दिवस 7 दिसंबर को प्रमुख अतिथि यह होंगे चंद्रभान सिंह आक्या (विधायक, चित्तौड़गढ़)
आलोक रंजन ( जिला कलेक्टर, चित्तौड़गढ़)
मनीष तिवारी (पुलिस अधीक्षक, चित्तौड़गढ़)।
पहले दिन निम्नलिखित प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा—
* समूह गीत
* समूह नृत्य
* ड्राइंग एवं पेंटिंग
* रंगोली
* सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
* नाट्य प्रतियोगिता (थीम: आत्मनिर्भर भारत)
* अल्टीमेट मैनेजर
* एमयू हैकाथॉन
* विज्ञान मेला
* फोटोग्राफी प्रतियोगिता
* निबंध लेखन (माई विज़न – विकसित भारत 2047)
पुरस्कार वितरण समारोह 7 दिसंबर
को विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। विजेताओं को प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विशेष पुरस्कार
विज्ञान मेला
प्रथम पुरस्कार: ₹10,000
द्वितीय पुरस्कार: ₹7,500
तृतीय पुरस्कार: ₹5,000
अन्य सभी प्रतियोगिताएँ
* प्रथम पुरस्कार: ₹5,100
* द्वितीय पुरस्कार: ₹3,100
* तृतीय पुरस्कार: ₹2,100
इसके अतिरिक्त, 10 प्रतिभागियों को ₹1,000 की सांत्वना राशि प्रदान की जाएगी।