BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 10:22 am
NEWS : राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को किया तलब, असुरक्षित सड़क निर्माण पर सख्ती, मानव अधिकार हनन मामले में महत्वपूर्ण आदेश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग ने चित्तौड़गढ़ जिले में बोहेड़ादृडूंगला मार्ग के निर्माण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मामले में प्रसंज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य जस्टिस (से.नि.) रामचन्द्र सिंह झाला ने प्रथम दृष्टया पाया है कि सड़क निर्माण कार्य में विभागीय अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन एवं सुपरविजन नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप नागरिकों के मानव अधिकारों का हनन हुआ है।

आयोग ने विशेष रूप से यह माना है कि ब्लाइंड टर्न पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, सेफ्टी वॉल और अन्य सुरक्षा उपाय नहीं करवाए गए, जिससे मार्ग दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा। इस गंभीर लापरवाही के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए आयोग ने अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, निम्बाहेड़ा को 23 दिसंबर, 2025 को प्रातः 11.30 बजे आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश जारी किए हैं।

हादसे में वृद्ध महिला की मृत्यु, दो गंभीर घायल
उल्लेखनीय है कि हाल ही में बोहेड़ा निवासी 70 वर्षीय नंदूबाई को उदयपुर ले जा रही एक निजी एंबुलेंस तलावदा गांव के निकट अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई और एक दीवार से टकरा गई। हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पति बंसीलाल लखारा (72) के पैर में फ्रैक्चर तथा पुत्री मंजू (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।

मानव अधिकारों का हनन दृ शिकायतों पर नहीं दी गई ध्यान
ग्रामीणों द्वारा कई बार मौखिक शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर की गई शिकायत भी बिना उचित जांच के निस्तारित कर दी गई। यहां तक कि समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित होने के बाद भी अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। आयोग ने माना कि यह रवैया नागरिकों के मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति गंभीर उदासीनता को दर्शाता है।

आयोग के अनुसार, लगातार अनुरोधों और दुर्घटनाओं के बावजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा सुरक्षा उपायों की उपेक्षा करना, प्रथमदृष्टया परिवादियों के मानव अधिकारों के हनन का स्पष्ट मामला है। आयोग ने राज्य सरकार एवं पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया है कि सड़क सुरक्षा से संबंधित कमी को अविलंब दूर करते हुए सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई न जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE