BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 11:07 am
NEWS : बस स्टैंड पर जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराज़गी, सफाई व सुरक्षा सुधारने के दिए सख्त निर्देश, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने गुरुवार देर रात मुख्यालय स्थित बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में अव्यवस्थित सफाई, सुरक्षा सुविधाओं की कमी और कई बंद व्यवस्थाएँ देखकर कलेक्टर ने नगर परिषद अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी देख कलेक्टर ने नाराज़गी जताई और कहा कि यात्रियों को स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बस स्टैंड परिसर में सीसीटीवी कैमरे शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी हो सके।

बस स्टैंड के पास खुले में सो रहे लोगों को देखकर कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया कि रैन बसेरा 24 घंटे खुला रखा जाए, जिससे जरूरतमंद सुरक्षित रूप से वहाँ ठहर सकें। निरीक्षण के दौरान पूर्व में नगर परिषद द्वारा स्थापित बेबी फीडिंग रूम भी मौके पर नहीं मिला, जिस पर कलेक्टर ने कड़ी आपत्ति जताई। साथ ही उन्होंने सुलभ शौचालय की स्वच्छता सुनिश्चित करने और महिला शौचालय को 24 घंटे खुला रखने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि बुधवार को संभावित निरीक्षण की सूचना पर सफाई करवाई गई थी, लेकिन गुरुवार के अचानक निरीक्षण में कई स्थानों पर पुनः गंदगी और लापरवाही सामने आई। कलेक्टर ने शहर कोतवाल दीपक बंजारा को बस स्टैंड क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर परिषद आयुक्त जितेंद्र मीणा एवं शहर कोतवाल दीपक बंजारा मौजूद रहे। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता और सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE