BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 11:27 am
KHABAR : नए साल पर महाकाल मंदिर में होगा बड़ा बदलाव, दिल्ली की कोर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संभालेंगी सुरक्षा व्यवस्था, एक हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात, 

Share On:-

उज्जैन। नया साल शुरू होते ही श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब मंदिर की सुरक्षा दिल्ली की सुरक्षा एजेंसी ‘कोर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ संभालेगी। इसके लिए महाकाल मंदिर समिति सालभर में लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी।


मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि इससे पहले सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहीं क्रिस्टल और केएसएस कंपनियों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है। नए टेंडर में कई कंपनियों ने आवेदन किया था, जिनमें से मूल्यांकन के बाद कोर सर्विसेज को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। कंपनी 1 जनवरी से कार्यभार संभालेगी।


एक हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात
नए कॉन्ट्रैक्ट में कई महत्वपूर्ण शर्तें भी जोड़ी गई हैं। नई कंपनी को मंदिर परिसर में 1000 सुरक्षा कर्मी तैनात करने होंगे, जिनमें कुछ हथियारों से लैस गार्ड भी रहेंगे। सभी को ड्रेस कोड में रहना अनिवार्य होगा।


इन उपकरणों के साथ संभालेंगे व्यवस्था
इसके अलावा कंपनी को डोर मेटल डिटेक्टर, हैंड मेटल डिटेक्टर, वॉकी-टॉकी, उच्च कौशल वाले सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और गार्ड तैनात करने होंगे। आपको बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर में अब तक सुरक्षा संभाल रही क्रिस्टल कंपनी में 700 गार्ड तैनात रहते थे। नई कंपनी में 1000 गार्ड सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE