छतरपुर। जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बमोरी बहादुर चौराहे के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से फैली सनसनी मौके पर खजुराहो एसडीओपी राजनगर थाना प्रभारी सहित महाराजपुर पुलिस मौके पर मौजूद मृतक महिला की पहचान की जा रही है संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की लाश मिलने से आसपास के ग्रामीण अंचलों में दहशत का माहौल बना हुआ है पुलिस जांच में जुटी हैं। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए राजनगर अस्पताल भेजा।
बम्होरी बहादुर जू पंचायत की रास्ता पर एक महिला की लाश पड़ी हुई है मिली। जानकारी मिलते ही परिजन भी घटना स्थल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि महिला रानी रैकवार 45 साल की है। तालगांव की निवासी है शादी में महाराजपुर गई थी रात में 10 बजे तक महाराजपुर में रुकी हुई थी पता नहीं यहां कैसे पहुंची और ये घटना हो गई महिला के शरीर पर निशान भी है किसी ने उनकी हत्या की है परिजनों ने हत्या के आरोप लगाये।