BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 4:42 pm
KHABAR : साइंस हाउस कंपनी को लेकर कांग्रेस का आरोप, संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक बोले- लोकायुक्त में करेंगे शिकायत, आरोपी को जेल तक लेकर जाएंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में साइंस हाउस कंपनी को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। तीन मामलों को लेकर कांग्रेस कार्यालय में विधायकों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने साइंस हाउस को दोबारा टेंडर देने की तैयारियों का आरोप लगाया है। कहा कि- मप्र की आबादी साढ़े सात 7 करोड़, जबकि साइंस हाउस ने 3 साल में 12 करोड़ लोगों की जांच कर दी। सरकार ने 943 करोड़ का भुगतान किया है। साइंस हाउस ने दो कम्पनियां बनाईं। 2021 में दोनों ने पार्टिसिपेट किया। साइंस हाउस को टेंडर मिला, फिर 5 महीने बाद दोनों काम में पार्टनर हो गईं।


लैपटॉप और छात्रवृत्ति की राशि में गड़बड़ी
कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल ने लैपटॉप और छात्रवृत्ति की राशि वितरण में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा- गुना के अपात्र 35 छात्रों के खातों में आए 25-25 हजार रुपए। विधायक का दावा है कि- छात्रों को राशि आने की जानकारी नहीं है।


आरोपी को जेल तक लेकर जाएंगे
कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा- रायसेन जिले के खरगोन के स्कूल में छात्राओं से झाडू लगवाई गई। दूसरे स्कूल में शिक्षक नशे में पड़ा रहा। विधायक ने दोनों वीडियो जारी किए। तीसरे वीडियो में बच्चों के खाने की रोटी जली और दाल में भूसी होने का दावा किया है। कांग्रेस इस मामले की लोकायुक्त में शिकायत करेगी। कांग्रेस हर जगह जाएगी। आरोपी को जेल तक लेकर जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE