BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 4:53 pm
KHABAR : सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका कीर्ति शाक्य पर छात्राओं से मारपीट का आरोप, सूचना मिलते ही तहसीलदार व वीआरसीसी पहुंचे मौके पर, टीचर को पद से हटाने के निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

आष्टा। ब्लॉक के कोठरी स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका कीर्ति शाक्य पर छात्राओं से मारपीट का आरोप लगा है। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार और वीआरसीसी (ब्लॉक रिसोर्स को-ऑर्डिनेटर) मौके पर पहुंचे।


जानकारी के अनुसार, पूर्व वार्डन और वर्तमान में शिक्षिका ने कई छात्राओं के साथ मारपीट की। तहसीलदार रामलाल पगारे ने स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने बताया कि करीब 12 छात्राओं ने शिक्षिका की ओर मारपीट किए जाने की बात कही है।छात्राओं ने बताया कि पेन न चलने के कारण वे जल्दी लिख नहीं पाई, जिसके बावजूद शिक्षिका ने उनके साथ मारपीट की। तहसीलदार ने शिक्षिका को पद से हटाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रतिवेदन शिक्षा विभाग को भेजा जा रहा है, जो मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।


इस घटना के बाद स्कूल में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई की टीमें भी स्कूल पहुंचीं। मामले में आपसी गुटबाजी की भी आशंका जताई जा रही है। शिक्षिका पर कार्रवाई जारी है।तहसीलदार रामलाल पगारे और शिक्षा विभाग के अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि मामला पूर्व वार्डन और वर्तमान शिक्षिका के विवाद से जुड़ा है। शिक्षिका पर 12 छात्र-छात्राओं से मारपीट का आरोप लगा है। दोपहर में बीआरसी अजब सिंह राजपूत भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार, पटवारी और बीआरसी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई का प्रतिवेदन तैयार कर शिक्षा विभाग को भेज दिया।


छात्राओं ने आरोप लगाया कि समय पर कॉपी में नहीं लिख पाने पर शिक्षिका ने लकड़ी से उनकी पिटाई की, जिससे उनकी उंगलियां सूज गईं। मामले की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारी स्कूल पहुँचे और जांच जारी है।


विकासखंड शिक्षा अधिकारी बोले- छात्राओं के साथ मारपीट हुई है
विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि सही बात है कि कोठरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के साथ एक टीचर की ओर से मारपीट का मामला सामने आया है। मैंने निरीक्षण किया है और जो भी दोषी पाया जाएगा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीआरसी अजब सिंह राजपूत ने कहा कि 12 छात्राओं के साथ मारपीट हुई है जो भी दोषी पाया जाएगा नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


टीचर ने सभी आरोप बेबुनियाद बताया
शिक्षिका की कृति शाक्य ने कहा कि मेरे ऊपर जो आरोप लगे सभी बेबुनियाद है। वार्डन मुझे यहां से हटाना चाहती है यह सब साजिश से मुझे फंसाया गया है। मैंने किसी भी छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट नहीं की छात्रों को हाथ में बोरोप्लस लगाकर फोटो खींचा गया है।


तहसीलदार आष्टा रामलाल पगारे ने बताया की जानकारी लगते ही में शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कोठरी पहुंचा था और मैंने छात्रों और टीचर से भी बात की है। यह सही है कि 12 के करीब छात्रों के साथ मारपीट का मामला है इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पटवारी से प्रतिवेदन बनाकर शिक्षा विभाग को भेजा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE