चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ी आठम महोत्सव समिति के सदस्यों ने गुरुवार को अपने संस्थापक अध्यक्ष, हिन्दू नेता एवं समाजसेवी मुकेश नाहटा का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया। अमन गौड़ ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्मदिन की शुरुआत कालिका माता के दर्शन से की गई। इसके बाद गांधीनगर स्थित गौशाला में गौ सेवा की गई, जहां गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर सेवा का लाभ लिया गया।
इसके उपरांत गांधीनगर स्थित विद्या निकेतन स्कूल में पारिजात और सिंदूर के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण के दौरान प्रधानाचार्य सावरमल प्रजापत एवं दीपक कसाना उपस्थित रहे। आरएसएस के सेवा विभाग प्रमुख गोपाल शर्मा के नेतृत्व में गांधीनगर स्थित सेवा बस्ती में बच्चों को स्वेटर वितरित कर खुशियां बांटी गईं। इसी क्रम में चंदेरिया स्थित रामदेवजी के सांवरिया दिव्यांग स्कूल में बच्चों को भोजन कराकर मिठाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान कुलदीप पारीक, विपुल सिंह राणावत, अमन गौड़, संतोष शर्मा, राजवीर कसेरा, करण पांड्या, शुभम गोखरू, पंकज लोठ, राहुल दीक्षित, करण सखवाया, अर्जुन जोशी, युगल सोनी, शुभम सेन, अंकुश पटवा, रोहित धोबी, ललित मोदी, अजय सोनी, यश गौड़, मोहित वैष्णव, अजय लोठ, मुकेश खटीक, केशव कालानी, शिव काबरा, गोविंद ईनाणी, दीपक राजोरा, राहुल सोनी, तेजु लौहार, बाबू डांगी, नारायण बल्दवा, शुभम सेन, अजय सोनी, शैलेन्द्र चौबे, कैलाश छीपा, राहुल लोठ, शुभम पारीक, मोहित वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।