BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 5:11 pm
JOB : युवा संगम रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की आठ कंपनियों ने की शिरकत, 240 युवक-युवतियों का हुआ प्राथमिक चयन, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिला रोजगार अधिकारी प्रशांत मैड़ा ने बताया कि कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में जिले में रोजगार उन्मुख गतिविधियों को प्रोत्साहित करने हेतु युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले का आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नयाखेड़ा मंदसौर में किया गया।

इस मेले का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मन्दसौर,  लीड बैंक के संयुक्त समन्वय से किया गया। मेले में कुल 360 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया, जिनका आठ विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया गया। कंपनियों द्वारा कुल 240 युवक-युवतियों का प्राथमिक चयन किया गया।

मेले में उपस्थित विभिन्न विभागों द्वारा युवक-युवतियों को स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा 44 लाख रुपये तथा राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा 12 लाख रुपये के चेक हितग्राही समूहों को वितरित किए गए।

स्वास्थ्य विभाग सहित अनेक शासकीय विभागों द्वारा सूचना-परामर्श हेतु स्टॉल भी लगाये गये। मेले का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर एवं उपाध्यक्ष नम्रता चावला द्वारा किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE