दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में बसई में राजघाट नहर से सिंचाई न होने पर बसई किसानों में चिंता बढ़ गई है। राजघाट नहर का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है, जिससे लगभग आधा दर्जन गांवों के किसान परेशान हैं। खेतों में बोई गई फसल अब सूखने लगी है, जिसके कारण किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। राजघाट नहर से लगभग आधा दर्जन गांवों से अधिक गांवों से होकर गुजरती है। गांव के किसान सिंचाई के लिए इसी नहर पर निर्भर रहते हैं। नहर में पानी न आने से खेतों में फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है।राजघाट नहर से आने बाला पानी बसई क्षेत्र की नहरों में आज तक नहीं आने से किसानों में आक्रोश फूटा और किसानों ने नहर में बैठकर आक्रोश जताकर की नारेबाजी।किसानों ने कहा कि अधिकारियों की उदासीनता की बजह से अक्टूबर में आने बाली नहर में पानी दिसम्बर में भी एक बूंद तक नहीं आया। किसानों ने लगातार इन्तजार के बाद पानी नहीं आने से शुक्रवार के दिन नहर में बैठकर आक्रोश जताते हुए जमकर की नारेबाजी। किसानों ने कहा कि नहर के भरोसे बोई थी खेती अब पानी के अभाव में सूख रही है। किसानों ने कहा कि शासन, प्रशासन नही कर रहा है सुनवाई। किसानों ने कहा जल्द नहर में नही आया पानी तो करेगें आन्दोलन।