BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 5:21 pm
KHABAR : जिले में जल संरचनाओं पर बहते पानी रोकने 406 बोरी बंधान कार्य चिन्हित, अब तक 281 बोरी बंधान निर्माण का कार्य पूर्ण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जलशक्ति अभियान एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले की सभी 243 ग्राम पंचायत में जन भागीदारी से जल संचयन के लिए 406 स्थानो पर बोरी बंधान के कार्य चिन्हित किए गए है, इसमें से 281 बोरी बंधान के कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं।  

जन भागीदारी से ग्रामीण क्षेत्र में छोटी-छोटी संरचनाओ पर जल संचयन एवं जल संरक्षण के लिए पुराने बोरो में मिट्टी, रेती भरकर बहते पानी को रोकने हेतु बोरी बंधान का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य पूर्णतः जन सहयोग एवं जन भागीदारी से किया जा रहा है।

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान तहत भी 982 जल संरचनाओं से 137500 ट्रेक्‍टर ट्रॉली मिट्टी निकालकर गहरीकरण का कार्य किया गया है। तालाबों से निकाली गई मिट्टी का 6000 से अधिक कृषको ने अपने खेतों में उपजाऊ मिट्टी के रूप में उपयोग किया गया है। अभियान के तहत 34 प्राचीन ऐतिहासिक कुए, बावडी का भी जीर्णाेद्धार किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE