नीमच। मादक पदार्थ तस्करी में फरार आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतनगढ़ थाना पुलिस ने एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनगढ़ मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में की गई।
थाना रतनगढ़ के अपराध क्रमांक 160/25, धारा 8/15, 29, 25 एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहा आरोपी मुन्नालाल पिता रामप्रसाद भील (उम्र 25 वर्ष, निवासी जनकपुर, तहसील जावद, जिला नीमच) लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था। मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत लगातार खोजबीन और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
इसी प्रयास के दौरान रतनगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी मुन्नालाल भील को पकड़कर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी-
मुन्नालाल पिता रामप्रसाद भील, उम्र 25 वर्ष, निवासी जनकपुर, तह. जावद, जिला नीमच
पुलिस टीम-
इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, थाना प्रभारी रतनगढ़ एवं पुलिस चौकी डीकेन की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।