नीमच। थाना रामपुरा पुलिस ने 6 लाख 11 हजार 351 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में 3 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को अहमदाबाद (गुजरात) से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशों के पालन में की गई, जिनके तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना रामपुरा प्रभारी विजय सागरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
फरियादी प्रकाशचंद घोटा (ग्रीन मर्चेंट कमीशन, निवासी रामपुरा) के साथ अहमदाबाद स्थित धनलक्ष्मी कैनवास नामक फर्म द्वारा मोबाइल के माध्यम से 254.20 क्विंटल गेहूँ 2405 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कुल 6,11,351 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।
इस मामले में थाना रामपुरा में अपराध क्रमांक 180/22, धारा 420 भादवि दर्ज है। घटना के बाद आरोपी राकेश पिता किरोड़ीलाल शर्मा (उम्र 49 वर्ष, निवासी योगेश्वर रेसिडेंसी, आरटीओ रोड, वस्त्राल, अहमदाबाद) फरार चल रहा था। रामपुरा पुलिस ने गुजरात क्राइम ब्रांच और नीमच साइबर सेल की मदद से आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी-
राकेश पिता किरोड़ीलाल शर्मा, उम्र 49 वर्ष, निवासी अहमदाबाद, गुजरात
पूर्व में गिरफ्तार-
चेतन पिता कन्हैयालाल दामवानी, निवासी अहमदाबाद, गुजरात
सराहनीय भूमिका-
निरीक्षक विजय सागरिया (थाना प्रभारी रामपुरा), सउनि हरिसिंह सिसोदिया, सउनि नसीम अहमद, प्र.आर. 396 प्रदीप तिवारी, आर. 597 विजय बारीवाल, आर. 129 रघुवीर सिंह, आर. 434 मुकेश मछार, आर. 286 जितेंद्र प्रजापत, साइबर सेल प्र.आर. प्रदीप शिंदे, आर. लखन प्रताप सिंह (नीमच) तथा क्राइम ब्रांच अहमदाबाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।