BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 6:03 pm
KHABAR : नीमच जिले में पर्याप्‍त मात्रा में उपलब्‍ध है उर्वरक, खाद की कोई कमी नहीं है, कोटा से सड़क मार्ग से निरंतर हो रही है खाद की आपूर्ति, वर्तमान में इतना मैट्रिक टन उर्वरक उपलब्‍ध, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जिले के किसानों की सुविधा के लिए रबी 2025-26 में पर्याप्‍त मात्रा में विभिन्‍न प्रकार के उर्वरकों की उपलब्‍धता सुनिश्चित की गई है। जिले में रबी 2024-25 में 5 दिसम्‍बर की स्थिति में कुल 52737 मीट्रीक टन विभिन्‍न प्रकार के उर्वरक का वितरण किसानों को किया गया है। जबकि रबी 2025-26 में कुल 41 हजार 323 मिट्रीक टन से अधिक उर्वरक किसानों को विक्रय किया जा चुका है। रबी 25-26 में कुल 59 हजार 500 मीट्रीक टन उर्वरक की मांग प्रस्‍तावित है। 41323 मिट्रीक टन जिले के किसानों को रबी 2025-26 में विक्रय किया जा चुका है। इसमें यूरिया 23224 मिट्रीक टन, डी.ए.पी.4725 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.966 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.4088 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी.8320 मिट्रीक टन उर्वरक का विक्रय किया जा चुका है।

जिले में 5 दिसम्‍बर 2025 की स्थिति में कुल 12 हजार 434 मिट्रीक टन उर्वरक उपलब्‍ध है। इससे यूरिया 4816 मिट्रीक टन, डी.ए.पी.1446 मिट्रीक टन, एम.ओ.पी.719 मिट्रीक टन, एन.पी.के.एस.1915 मिट्रीक टन एवं एस.एस.पी.3465 मिट्रीक टन उर्वरक वर्तमान में उपलब्‍ध है। उप संचालक कृषि नीमच से प्राप्‍त जानकारी के लिए रबी फसलों के लिए जिले में वर्तमान में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है। साथ ही आगामी दिनों में नीमच में यूरिया और डी.ए.पी.की एक-एक रैंक जल्‍दी ही लगने वाली है। सडक मार्ग से कोटा से भी यूरिया की आपूर्ति जिले में निरंतर हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक की उपलब्‍धता सुनिश्चित की जा रही है। जिले में खाद की कोई कमी नहीं है।

उप संचालक कृषि पीसी पटेल ने शुक्रवार को सहकारी समितियों मार्कफेड के डबल लाक केंद्रों, मार्केटिंग खाद गोदाम एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं का निरीक्षण कर उर्वरक की उपलब्‍धता का जायजा लिया और किसानों को उर्वरक की वितरण व्‍यवस्‍था की जानकारी ली। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE