सिंगरौली। जिले के नौगढ़ क्षेत्र में उचित मूल्य दुकान की अनियमितताओं के विरोध में आज दोपहर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार बृजेश कुमार साह पिछले चार माह से उन्हें राशन नहीं दे रहे हैं। लगातार चार महीने से राशन नहीं मिलने से ग्रामीण आग बबूला हो गए और सड़क जाम कर दिया ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार बिना राशन दिए ही उनसे अंगूठा लगवाकर राशन जारी करवा लेते हैं। इस अनियमितता से नाराज होकर हजारों की संख्या में ग्रामीण बैढ़न-परसोना मुख्य मार्ग पर उतर आए और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लगभग दो घंटे तक चले इस जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सविता यादव, कोतवाली टीआई अशोक सिंह परिहार, उपनिरीक्षक उदय चंद्र करिहार और चौकी प्रभारी खुटार शीतला यादव सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।