BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 6:36 pm
KHABAR : अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा प्रस्तावित ब्रॉडगेज रेल लाइन, सर्वे प्रगति पर, सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने संसद में उठाया मुद्दा, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर 

Share On:-

बड़वानी। लोकसभा के शून्यकाल के दौरान सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल ने वर्ष 2024-25 की सर्वे सूची में अलीराजपुर-बड़वानी-खरगोन-खंडवा नई ब्रॉडगेज रेल लाइन को फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) हेतु शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति क्षेत्रवासी जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।


सांसद पटेल ने जानकारी दी कि अंतिम सर्वेक्षण के लिए स्वीकृत ₹6.25 करोड़ की राशि से परियोजना का ड्रोन मैपिंग कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह प्रस्तावित रेल लाइन पूर्वी और पश्चिमी निमाड़ के पाँच जिलों को जोड़ते हुए क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों, औद्योगिक विकास, यातायात सुविधा और कनेक्टिविटी को नई दिशा देगी।


उन्होंने बताया कि यह इलाका पर्वतीय भूखण्ड, नर्मदा नदी का चौड़ा कटाव क्षेत्र, तथा उपजाऊ कृषि भूमि होने के कारण तकनीकी दृष्टि से चुनौतीपूर्ण है। इसलिए रेल मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार के साथ समन्वय में इंजीनियरिंग डिज़ाइन को शीघ्र अंतिम रूप देने और भूमि अधिग्रहण की धारा 20। संबंधी प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने का आग्रह किया गया है।


सांसद पटेल ने रेल मंत्री से इस परियोजना को मिशन मोड में आगे बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन क्षेत्र के व्यापार, कृषि, पर्यटन, परिवहन और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए “एक ऐतिहासिक मील का पत्थर” सिद्ध होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE