BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 6:59 pm
KHABAR : सीएम डॉ मोहन ने कहा- विकसित प्रदेश बनाकर साकार करेंगे, अनुपूरक बजट में नेता प्रतिपक्ष के सवालों के जवाब वित्त मंत्री ने दिए, बोले- विकास कामों में कोई भेदभाव नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे अनुपूरक बजट पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सवालों के जवाब वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने दिया। सत्र के आखिरी दिन सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने भी अपना वक्तव्य दिया।


पैसे नहीं इसलिए योजनाएं बंद हो रही
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- कुल कर्ज में 130 फीसदी वृद्धि हुई है। सरकार 8 प्रतिशत के हिसाब से कर्ज क्यों ले रही, जबकि दूसरे राज्य 4 फीसदी पर ले रहे है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 70424 रुपए है। जल जीवन मिशन में 280 ठेकेदार ब्लैक लिस्ट किए। योजनाओं में पैसे नहीं है, योजनाएं बंद हो रही है। 5 करोड़ विधायक निधि होनी चाहिए, मुख्य बजट में इसका प्रावधान किया गया है।


कांग्रेस ने कर्ज लेकर वेतन बांटे और घर भरे
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा- प्रमुख योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना में 4 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। इसके अलावा उपार्जन, भावांतर, लाड़ली बहना योजना, समेत कई योजनाओं के लिए द्वितीय अनुपूरक बजट में प्रावधान किया है। कर्जा लेकर राजस्व में खर्च नहीं कर रहे, हम पूंजीगत मद में व्यय कर रहे हैं। कर्ज ले रहे हैं तो नायाब और सीमा में ब्याज भी समय पर दे रहे हैं कर्ज भी समय पर भर रहे हैं। कांग्रेस ने कर्ज लेकर वेतन बांटे और घर भरे।


जहां आपकी सरकारें थी वहां भी अब हमारी
सरकार में कोई भेदभाव नहीं है कांग्रेस के विधायकों के क्षेत्र में भी विकास कर रहे हैं। कर्ज से विकास किया है। विपक्ष स्वीकार करे या न करें, जो सच है वो बता रहा हूं, आप आलोचना करें आपका अधिकार है। हमारे निर्णयों को जनता स्वीकार कर रही है, तभी देश में हमारी सरकारें बन रही हैं। आपने काम ही नहीं किया, आपकी स्थिति क्या है आप भी जानते हैं। जहां आपकी सरकारें थी वहां भी अब हमारी हैं समझे।


विपक्ष ने सकारात्मक भूमिका अदा की
विधानसभा में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने अपने वक्तव्य में कहा- मैं नेता प्रतिपक्ष का धन्यवाद देता हूं। विपक्ष ने सकारात्मक भूमिका अदा की। पक्ष के सभी सदस्य और मंत्रियों को भी धन्यवाद। सभी ने एक मत होकर विकास के लिए काम किया है। कल तीन चीते को खुले जंगल के छोड़कर नया मुकाम हासिल किया है। सोयाबीन की भावांतर योजना के तहत प्रदेश नया अध्याय लिख रहा है।


यह मिशन नहीं हमारा धर्म
भोपाल में कश्मीर जैसा आनंद शिकारा की सौगात भी मिला है। अनुपूरक बजट भी प्रदेश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह सत्र गरिमा पूर्ण रहा यह काम करने की प्रेरणा भी देता है। सीएम ने सदन में कहा- हम जब तक नहीं रुकेंगे जब तक मध्य प्रदेश को विकसित मध्य प्रदेश बनाकर साकार नहीं करेंगे, यह मिशन नहीं हमारा धर्म है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE