मनासा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा, भोपाल के निर्देशानुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने मनासा क्षेत्र में दो खाद्य फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इनमें एक फर्म टोस्ट की होलसेल एजेंसी तथा दूसरी फर्म किराना बाजार क्षेत्र में खाद्य पदार्थों के विक्रय एवं भंडारण से संबंधित पाई गई।
निरीक्षण के दौरान टीम ने विक्रय हेतु रखे गए खाद्य पदार्थों-
टारगेट इलायची रोस्टेड ब्रेड, सुमन टोस्ट, सरस घी और श्री मूल घी के कुल चार नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत लिए।
सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित फर्मों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी एवं यशवंत कुमार शर्मा की टीम द्वारा की गई।