BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2025, 7:45 pm
KHABAR : सुगम आवागमन, बेहतर ट्रैफिक सिस्टम और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा मॉडल रोड, कलेक्टर गर्ग ने किया मॉडल रोड के कार्यों का विस्तृत निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिती गर्ग ने आज शहर में विकसित किए जा रहे मॉडल रोड प्रोजेक्ट का विस्तृत निरीक्षण कर संपूर्ण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, भारत माता चौराहा एवं घंटाघर क्षेत्र को जोड़ने वाले इस मॉडल रोड को पूर्णतरू सुव्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गर्ग ने कहा कि मॉडल रोड शहर के ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू एवं सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

उन्होंने बताया कि आम नागरिकों द्वारा दिए जा रहे जनहित सुझावों को गंभीरता से लेते हुए आगामी कार्यवाही की जा रही है, ताकि शहर को एक आदर्श एवं सुविधायुक्त मॉडल रोड उपलब्ध कराया जा सके। कलेक्टर ने इस दौरान सड़क का नक्शा, एग्रीमेंट, कार्य योजना तथा नपती का अवलोकन किया। उन्होंने एमपीआरडीसी, पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका को निर्देशित किया कि, सड़क की नपती नियमानुसार कर सभी कार्य उसी अनुरूप किए जाएँ। नपती के अनुसार चुना लाइन डालकर मार्किंग की जाए। विभाग आपसी समन्वय के साथ सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण कार्य करें। ठेकेदारों को समयबद्ध एवं मानक अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दि कलेक्टर गर्ग ने नगर पालिका टीम से चर्चा की और अतिक्रमण हटाने तथा शहर को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि, भवनों के आगे सड़क क्षेत्र में किए गए निर्माण को तुरंत हटाया जाए। अव्यवस्था दिखाई दे तो तत्काल कार्रवाई की जाए नगर पालिका और ट्रैफिक पुलिस प्रतिदिन मिलकर व्यवस्था बनाए रखें। मॉडल रोड पर साइक्लिंग ट्रैक विकसित करने के लिए नगर पालिका कार्य करें। एमपीईबी विभाग को अंडरग्राउंड केबलिंग, घंटाघर क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर शिफ्टिंग तथा लाइन व्यवस्था को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। 

कलेक्टर गर्ग ने कहा कि नगर पालिका द्वारा किए जा रहे नवीन निर्माण एवं व्यवस्थाओं से सड़क को नया स्वरूप मिल रहा है। यह मॉडल रोड पैदल यात्रियों, दोपहियादृचारपहिया वाहनों एवं सभी नागरिकों के लिए अत्यंत सुगम और सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराएगा। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देकर ट्रैफिक जाम को कम किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि, यह मॉडल रोड शहर की कनेक्टिविटी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नागरिकों के मूल्यवान सुझावों को शामिल किया जा रहा है। कम समय में नगर पालिका ने उत्कृष्ट कार्य किया है, जो सराहनीय है। मॉडल रोड के विकास के साथ मंदसौर शहर जल्द ही एक आधुनिक, स्वच्छ, सुरक्षित और यातायात सुविधाओं से युक्त मार्ग का लाभ उठाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE