BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 10:17 am
NEWS : जिला कलक्टर ने सुदरी में आयोजित रात्रि चौपाल में सुनी जनसमस्याएं, गांव में साफ-सफाई व विकास कार्यों को लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में 4 दिसंबर (गुरुवार) को गंगरार उपखण्ड की सुदरी ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। रात्रि चौपाल में 35 से अधिक परिवादों की जनसुनवाई की गई, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया तथा शेष परिवादों शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

कलक्टर रंजन ने ग्राम क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था, नालियों के निर्माण, रोड लाइट, आवारा पशुओं की समस्या, खेतों पर जाने के रास्ते, लाइब्रेरी संचालन, नया पटवार भवन, आंगनवाड़ी में शौचालय निर्माण, रोड पर लगे बिजली खंभों को हटाने, बिजली के तारों को ऊँचा करवाने तथा पेयजल जैसी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल के दौरान स्थानीय विद्यालय के उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। कलक्टर ने प्रत्येक परिवाद को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली गई तथा ग्रामीणों की शिकायतों के समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद मल्होत्रा, उपखण्ड अधिकारी पुनीत गेलड़ा, तहसीलदार, विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रशासक रतनी देवी सहित जिले के सभी संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE