BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 10:20 am
NEWS : बाल विवाह प्रतिषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किया शुभारंभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित विशेष जागरूकता अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर 27 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 100 दिवसीय राष्ट्रीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर द्वारा किया गया। इस राष्ट्रीय पहल के तहत जिले के ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर बाल विवाह रोकथाम के लिए विविध जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार तथा जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाड़ी लोहार, प्रताप नगर, चित्तौड़गढ़ में बाल विवाह प्रतिषेध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्रदृछात्राओं को बाल विवाह की कानूनी स्थिति, इसके दुष्परिणामों एवं सामाजिक प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बच्चों को बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई तथा उन्हें बताया गया कि किसी भी संदिग्ध बाल विवाह की सूचना उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारियों अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी जा सकती है। टीम ने यह भी आश्वस्त किया कि शिकायतकर्ता की पहचान को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाता है।

कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन के काउंसलर करण जीनवाल, सुपरवाइजर नानूराम जाट, केस वर्कर सीमा राजोरा, विद्यालय प्रिंसिपल नोसर जाट, अर्चना शर्मा, अनवर अहमद, सरोज कुमारी, लोकेश सोनी, गायत्री तथा सेवा संस्थान से शोभा गर्ग एवं गोविंद सिंह उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE