BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 10:41 am
NEWS : सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. इन्द्र प्रकाश झा ने की जिले के समस्त नागरिकों से बच्चों का आधार नामांकन जल्द से जल्द करवाने की अपील, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. इन्द्र प्रकाश झा ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के नवीन आधार नामांकन शीघ्र करवाएँ। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों के आधार नामांकन लम्बित रहने के कारण विद्यालयों में बच्चों की अपार आईडी बनाने में कठिनाई आती है तथा आधार के अभाव में स्कूल प्रवेश में भी बाधाएँ उत्पन्न होती हैं।

इन समस्याओं के समाधान हेतु अभिभावक अपने नज़दीकी आधार नामांकन केन्द्र पर जाकर बच्चों का आधार नामांकन प्राथमिकता से करवाएँ। नामांकन के समय बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में पिता का आधार नंबर अवश्य दर्ज हो, ताकि प्रक्रिया में कोई समस्या न आए। साथ ही पिता के आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर सक्रिय स्थिति में होना आवश्यक है, जिससे बच्चे का आधार सुगमता से डाउनलोड किया जा सके।

जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन में प्रगति लाने के उद्देश्य से विभाग की प्रोग्रामर रेखा बुकण ने भी समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे आज ही अपने नज़दीकी आधार केन्द्र पर जाकर बच्चों का आधार नामांकन करवाएँ, ताकि स्कूल प्रवेश एवं अपार आईडी निर्माण में किसी प्रकार की कठिनाई न आए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE