शहडोल। जिले के पपौंध क्षेत्र की ग्राम पंचायत विजयसोत़ा में ग्रामीण पिछले चार महीनों से बिना बिजली के परेशान हैं। तीन दिन पहले लगाया गया ट्रांसफार्मर सिर्फ एक घंटे में फिर से जल गया, जिससे पूरा गांव दोबारा अंधेरे में डूब गया।
ग्राम पंचायत प्रमुख लालमन दहायत और ग्रामीणों का आक्रोश उफान पर है। लोगों ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले का कवरेज कर चुकी है। सरपंच के घर के पास लगा यही एक ट्रांसफार्मर 100 घरों की पूरी बस्ती को बिजली देता है, लेकिन चार महीने से खराबी के चलते ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।