नीमच। शहर के शासकीय मेडिकल कॉलेज में 6 दिसंबर को पहली बार गुड क्लीनिकल प्रैक्टिस पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य क्लीनिकल रिसर्च की एथिकल गाइडलाइंस और स्टडी डिजाइन के विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों को जागरूक करना था।
वर्कशॉप के मुख्य वक्ता डॉ एस.पी धनेरिया प्रोफेसर एवं हेड डिपार्मेंट आफ फार्माेकोलॉजी आर. डी. गारडी मेडिकल कॉलेज उज्जैन रहे। वर्कशॉप में कुल 53 सदस्यो ने हिस्सा लिया। जिसमें मेडिकल कॉलेज नीमच के अलावा मेडिकल कॉलेज मंदसौर, श्योपुर, चित्तौड़गढ़ ईएसआई मेडिकल कॉलेज इंदौर,डेंटल कॉलेज भोपाल, मेडिकल कॉलेज डूंगरपुर के चिकित्सकों के साथ साथ एथिक्स कमेटी के चेयरपर्सन और सदस्य शामिल हुए। वर्कशॉप में स्पीकर ने क्लिनिकल रिसर्च की एथिकल गाइडलाइन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की एवं स्टैंडर्ड क्लिनिल रिसर्च के बारे में प्रतिभागियों को बताया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर इस वर्कशॉप में हिस्सा लिया। संस्था के अधिष्ठाता डॉ आदित्य एस बैराड़ के नेतृत्व में, डा आदेश पाटीदार ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन और डॉ वेद प्रकाश अग्रवाल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री के बेहतर प्रयास से उक्त कार्यशाला संपन्न हुई।