जीरन। अहिरवार समाज द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। श्री गुरु रविदास अहिरवार समाज धर्मशाला में श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
अहिरवार समाज संघ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भाजपा दक्षिण के मंडल महामंत्री किशन अहिरवार कहा हे की वंचितों और शोषितों को न्याय,अधिकार और सम्मान दिलाने का मार्ग प्रशस्त करने वाले जिस समाज में समानता, न्याय और शिक्षा की ज्योति प्रज्वलित हुई, वह बाबा साहेब के विचारों और संघर्ष का परिणाम है।
आइए, उनके मार्ग पर चलकर एक समतामूलक और प्रगतिशील भारत के निर्माण का संकल्प लें।इस अवसर हीरालाल अहिरवार नारायण अहिरवार युवा नेता विनोद अहिरवार मांगीलाल अहिरवार मोहनलाल पत्रकार आनंद अहिरवार अम्बालाल अहिरवार लक्ष्मण जी गोपाल जगदीश सुरेश मदन कैलाश किशोर अजय गणपत रामप्रसाद रामलाल जगदीश सुरेश अर्जुन अहिरवार समाज बंधु उपस्थित थे।