BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 2:31 pm
KHABAR : अवैध माइनिंग और परिवहन पर हाईकोर्ट सख्त, याचिका एनजीटी को फॉरवर्ड, एग्रीकल्चर बेस्ड वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली से परिवहन को कोर्ट में दी है चुनौती, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये अवैध माइनिंग और परिवहन को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। मामले में हाईकोर्ट ने अहम सुनवाई की। हाईकोर्ट ने अवैध उत्खनन और ट्रैक्टर ट्रालियों के जरिए परिवहन को गंभीरता से लेते हुए याचिका को एनजीटी को फॉरवर्ड किया है। एडवोकेट अवधेश तोमर ने याचिका के माध्यम से एग्रीकल्चर बेस्ड ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अन्य वाहनों के जरिये अवैध उत्खनन, उसके परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की है।


एग्रीकल्चर बेस्ड वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली का कमर्शियल उपयोग
दरअसल सीनियर एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर ने ग्वालियर हाईकोर्ट में हाल ही में एक याचिका दायर की थी। याचिका में प्रमुख सचिव खनिज समेत, परिवहन आयुक्त, ग्वालियर-चम्बल संभाग के कलेक्टर्स, एसपी को पार्टी बनाया था। याचिका में तर्क दिया गया था कि ट्रैक्टर ट्रॉली एग्रीकल्चर बेस्ड वाहन है, लेकिन इसका कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है, खासकर खनिज संपदा का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर ट्राली के जरिए उसका धड़ल्ले से परिवहन भी किया जा रहा है।


ट्रैक्टर ट्रॉली से फॉर्च्यूनर की टक्कर में 5 युवकों की मौत
ऐसे में इस पर रोक लगने की मांग याचिका के जरिए की गई। हाइकोर्ट में यह भी बताया गया कि दो हफ्ता पहले ही अवैध रेत की ट्रैक्टर ट्रॉली से फॉर्च्यूनर की टक्कर हुई थी। इस हादसे में कार सवार पांच युवकों की स्पॉट पर ही मौत हो गयी थी। ऐसे में हाईकोर्ट ने सभी दलीलों को सुनने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनवाई छळज् को फॉरवर्ड की है। याचिकाकर्ता का कहना है कि एनजीटी इस मामले की सुनवाई करते हुए सख्त कार्रवाई जरूर करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE