रतनगढ़। कन्या शासकीय उ. मा. वि. विद्यालय परिसर में आज दिनांक 6 दिसंबर 2025 शनिवार को प्रातः 11ः00 बजे से 1ः00 बजे तक सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। आयोजन में विशेष अतिथि रतनगढ़ टी आई मनोज जादौन मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला कार्य समिति सदस्य राहुल खिंची रतनगढ़ नगर मंत्री गोपाल चारण प्राचार्य रविन्द्र रॉय नए कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति हुई।
आयोजन में सम्मिलित टी आई जादौन ने सामाजिक समरसता छूत अछूत से दूर रहने की भावना अपने शब्दों में प्रकट की एबीवीपी से राहुल जी खिंची ने सभी छात्रों को समरस्थ रहने एवं राष्ट्र में कार्य करने की विशेष भावना प्रकट की बाबा साहब के संघर्ष को बच्चों तक पहुंया। प्राचार्य रॉय ने बाबा भीमराव अंबेडकर जी के विषय में छात्रों को बताया एवं अपने विचार प्रकट किया नगर मंत्री गोपाल चारण कार्यक्रम का आभार प्रकट किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राए शिक्षक गण बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।