BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 3:34 pm
KHABAR : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया हाड़ी में बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम पर जन साहस ने आयोजित किया एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। बच्चों और महिलाओं के खिलाफ होने वाली लैंगिक हिंसा की रोकथाम के उद्देश्य से जन साहस संस्था द्वारा एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपलिया हाड़ी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप सेंटर और जन साहस संस्था के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल सुरक्षा, साइबर क्राइम, बाल विवाह, बाल मजदूरी, वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, पुलिस की कार्यवाही प्रक्रिया, बाल लैंगिक शोषण की रोकथाम, पोक्सो एक्ट 2012, और हेल्पलाइन 1098, 112, 1930 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी गई।

बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए बाल दुर्व्यापार की रोकथाम पर आधारित फिल्म “सुनहरे पंख” भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया और विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार, गिफ्ट एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया।

संस्था द्वारा सभी विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को बाल विवाह एवं बाल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं बिस्किट प्रदान किए गए, तथा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कार्यक्रम में प्राचार्य शिवकुमार मुजवादिया, प्रधान आरक्षक मनोहर बैरागी, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक किरण कामदार, जन साहस से जिला समन्वयक जितेंद्र कुमार सुनार्तिया, विनोद काम्बले, समीर मंसूरी, प्रियंका अहिर, अनिता दुर्गज, आशुतोष कछावा, मधुबाला लोहार सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समीर मंसूरी ने किया तथा आभार अनिता दुर्गज ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE