BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 3:48 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के अधीनस्थ अस्पतालों में उपकरणों के रखरखाव के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन,  तथा उपकरणों का कार्यभार संभालने वाले नर्सिंग कर्मियों ने लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के अधीनस्थ अस्पतालों में चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव और खराबी की सूचना के प्रभावी प्रबंधन को लेकर शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिलेभर के रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन,  तथा उपकरणों का कार्यभार संभालने वाले नर्सिंग कर्मियों ने भाग लिया।
डॉ. प्रकाश शर्मा संयुक्त डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ जोन उदयपुर व जिला चित्तौड़गढ़ के अधीन चिकित्सा संस्थानों में स्थापित चिकित्सा उपकरणों की समीक्षा की और जिलों के अधीनस्थ खराब पड़े चिकित्सा उपकरणों की सूचना मिलने पर निर्धारित समय सीमा में उनकी मरम्मत करने करने हेतु पाबंद किया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ तारा चंद गुप्ता ने सहभागिता करते हुए मेडिकल उपकरणों के सुव्यवस्थित संचालन और समय पर मरम्मत एवं चिकित्सा उपकरण का ऑनलाइन म उपकरण पर  वेरीफिकेशन करने पर जोर दिया।  प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सायरिक्स हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।
राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जोन लेवल बायोमेडिकल इंजीनियर जतिन कुमार ने उपकरणों के नियमित रखरखाव, सावधानियों और कंपनी द्वारा उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी और एक काम सॉफ्टवेयर पर चिकित्सा करने का इंद्राज और शिकायत का ऑनलाइन दर्ज करने की प्रक्रिया से सबको अवगत कराया।
कंपनी प्रतिनिधि डिविजनल मैनेजर संतोष व्यास ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा उपकरणों की समयबद्ध मरम्मत सुनिश्चित करने के लिए एमओयू किया गया है, जिसके तहत जिला स्तर पर उपकरणों को एक दिन में सीएचसी स्तर पर उपकरणों को अधिकतम दो दिन में मरम्मत किए जाने का प्रावधान है। कंपनी के इंजीनियर जितेन्द्र गौतम, अंकित, बंटी, सुरेश ने उपकरणों की उपयोग एवं रखरखाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE