BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 4:42 pm
KHABAR : नीमच जिले में जैविक खेती को नई गति, दशहरा मैदान में हुई साप्ताहिक ‘जैविक हाट बाजार’ की शुरुआत, एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे कई कृषि उत्पाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन, नगर पालिका और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से शनिवार को दशहरा मैदान में साप्ताहिक जैविक हाट बाजार की शुरुआत की गई। इस हाट में नागरिकों को पूरी तरह प्राकृतिक, जैविक और रसायन-मुक्त अनाज, सब्जियाँ, फल, मसाले और अन्य कृषि उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देते हुए डॉ. यतीम मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि हर नागरिक की थाली तक शुद्ध, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन पहुँच सके। इसी उद्देश्य से कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में यह हाट नीमच में प्रारंभ किया गया है।

15दृ16 किसानों ने 35 से अधिक जैविक उत्पाद लगाए प्रदर्शित
जैविक हाट में लगभग 15दृ16 जैविक किसान अपने करीब 35 तरह के उत्पादों के साथ पहुँचे। ताज़ा और प्रमाणिक जैविक उत्पादों की खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिला। उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्हें एक ही जगह सभी प्रकार के ताज़ा और भरोसेमंद जैविक उत्पाद आसानी से उपलब्ध हुए, जो सामान्य बाजारों में मिलना मुश्किल होता है।

जिले में 1500 किसान जैविक खेती से जुड़े-बेहतर मूल्य की उम्मीद
उल्लेखनीय है कि नीमच जिले में लगभग 1500 किसान जैविक खेती कर रहे हैं। जैविक हाट उनके लिए अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ता तक पहुँचाने का मजबूत माध्यम बनेगा, जिससे किसानों को बेहतर मूल्य और उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मिल सकेंगे।

हर शनिवार लगेगा जैविक हाट
अब यह जैविक हाट हर शनिवार दशहरा मैदान, नीमच में नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। यह पहल जिले को जैविक कृषि के मॉडल जिले के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE