BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 4:50 pm
KHABAR : होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन का 63वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया, परिसर में लगाई गई आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। शहर के उमर खड़ी रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा संगठन का 63वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर हेमलता, प्लाटून कमांडर शिवप्रसाद चलाई के होमगार्ड सैनिक, एसडीएफसी जवान तथा सिविल डिफेंस के सदस्य मौजूद रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत परेड द्वारा सलामी के साथ हुई। इस अवसर पर केंद्र गृह मंत्री एवं आपदा प्रबंधन विभाग, भोपाल द्वारा भेजे गए संदेशों का वाचन डिप्टी कलेक्टर हेमलता द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवान पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपदा की स्थिति से निपटने और आंतरिक सुरक्षा में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


हेमलता ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को 63वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परिसर में लगाई गई आपदा प्रबंधन उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जिन उपकरणों की कमी है, उनकी सूची बनाकर उपलब्ध कराने तथा पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होमगार्ड जवानों का सम्मान भी किया गया। अंत में प्रवीण डाबर द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE