चित्तौड़गढ़। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को भीमराव अंबेडकर सर्किल, नीमच रोड पर छोटीसादड़ी में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लेकर डॉ. अंबेडकर को नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान, पंचायत समिति छोटी सादड़ी मनोहरलाल आंजना, विशिष्ट अतिथि नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृतलाल बंडी, हरीश आंजना, एजुकेशन सोसाइटी सचिव डॉ. जगन्नाथ सोलंकी, तथा गायत्री परिवार के मार्तंडराव मराठा ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्य अतिथि मनोहरलाल आंजना ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा प्रचारित समानता, न्याय, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द हमारे समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि हमें जातिवाद, छुआछूत और असमानता के खिलाफ डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाकर एक समतामूलक समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि अमृतलाल बंडी ने बाबा साहेब को महान समाज सुधारक, विचारक और भारतीय संविधान के शिल्पकार के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का पूरा जीवन समाज में परिवर्तन और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा।
डॉ. जगन्नाथ सोलंकी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को समाज सुधार का प्रमुख साधन माना और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा के द्वार खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सशक्तिकरण का आधार है, जिसे डॉ. अंबेडकर ने अपनी नीतियों और कार्यों से सिद्ध किया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस महासचिव नरेंद्र राव मराठा, बसंतीलाल यादव, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुस्तफा बोहरा, पार्षद भरत कुमार खटीक, पूर्व पार्षद अजय कुमार यादव, अरविंद नाहर, सुरेश जटिया, सेवादल नगर अध्यक्ष हरीश टेलर, फिरदौस खान, मंडल अध्यक्ष राहुल पाटीदार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित चपलोत, चौनराम रेगर, रवि राव सावंत, मानक वैष्णव, प्रवक्ता अनिल शर्मा (कालीचरण), पेंटर हकीम, युवा कांग्रेस अजय शर्मा, मदनलाल सांवरिया, देवीलाल मेघवाल, प्रेमजी मोहिल, राजेंद्र यादव बिट्टू, दिनेश दाहिमा, मदन सवारियां, पार्षद प्रतिनिधि प्रेम तेली, ओम प्रकाश ओडिचय, मनोज शर्मा ज्वाला, विजय गंधर्व, संतोष उपाध्याय, अभिषेक नागोरी बबलू, उदयलाल गुर्जर, चट्टान साहू, जुनैद खान, मनोहरलाल यादव, राकेश गोयल, राधेश्याम गायरी सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक एवं नगर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर समाज में समानता, सद्भाव और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लेते हुए किया गया।