BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 5:01 pm
NEWS : महाविद्यालय छात्रावास में मनाया महापरिनिर्वाण दिवस, विजय चौहान ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बाबा साहेब के जीवन संघर्षों और देश के लिए उनके योगदान को किया याद, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रावास में भारत रत्न और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रावास संरक्षक विजय चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहेब के प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विजय चौहान ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए चौहान ने बाबा साहेब के जीवन संघर्षों और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा, बाबा साहेब ने हमें समानता और न्याय का मार्ग दिखाया है। एक छात्र के रूप में, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके शिक्षित बनो के मूल मंत्र को अपनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर छात्रावास के छात्रों ने भी बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डाला और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में अभिषेक सालवी, लोकेश खटीक, प्राण कोली, केसरीमल मीना, किशन खटीक, रतन रैगर, दिलखुश गमेती, कन्हैया बैरवा, उषन, बबलू सालवी, विनोद नायक, परवीन कालबेलिया, सोनू नायक, नाथूराम मीणा, मुकेश मीणा, भगीरथ, कमलेश, दिनेश, बबलू, अभिमन्यु और गौरव रतन मीणा उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE