BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 5:05 pm
NEWS : पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा में शनिवार को संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि को कांग्रेसजनों द्वारा महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में श्रद्धाभाव से मनाया गया। निंबाहेड़ा में यहां सुबह बस स्टैंड परिसर में स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।


सुबह 11ः30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण, एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहे” के जयघोष के साथ उनके महान योगदान को नमन किया।


पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा बाबा साहेब दलित, वंचितों और शोषित वर्ग की आवाज थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा, “भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के महान प्रवक्ता थे। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को मिटाने, वंचितों को मुख्यधारा में लाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया।”


पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा,
“आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सबको उनके विचारों समता,बंधुता और न्याय को आत्मसात कर समाज में सौहार्द स्थापित करने का संकल्प लेना चाहिए। बाबा साहेब ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया था, इसलिए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा का प्रसार अत्यंत आवश्यक है।


इस अवसर पर कार्यक्रम में कांग्रेसजनों जनप्रतिनिधियों, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर बाबा साहेब की विरासत को याद किया। प्रमुख रूप से उपस्थित,निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल,ज़िला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर,नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,नगर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी,सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चांदमल विरानी व शमशू कमर मंसूरी,महासचिव ओम प्रकाश शर्मा, सचिव आशीष अग्रवाल, केली कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन,ज़िला पेंशनर समाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रबोध शर्मा,गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष हरीशचन्द्र शर्मा,अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह सोलंकी, अधिवक्ता हरि प्रकाश तेली,पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, शांतिलाल लाडना,हाजी मोहम्मद इश्हार खान, बिहारीलाल सोलंकी, उदयराम पहाड़िया, राजेश सांड,पूर्व पंचायत समिति सदस्य नाथूलाल जटिया, यू.एस. शर्मा, रशीद खान,गहरीलाल रैगर, फरीद खान, मुकेश लोट, अमृत जटिया, बाबू खान मेव, इंदरजीत सिंह बारेठ,जय सिंह मीणा, मांगीलाल बामणिया, महावीर पालेचा,दिलखुश मीणा,गुलशेर खान, प्रहलाद खटीक, भंवरलाल रैगर, गणेशलाल सोनी,नाथूलाल जटिया, राधेश्याम तेली, आशुतोष टांक,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन इत्यादि उपस्थित रहे।


अंत में लिए गए संकल्प, कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान और सामाजिक समरसता के सिद्धांतों को याद करते हुए, समानता, सामाजिक न्याय एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ महापरिनिर्वाण दिवस को नमन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE