BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 6:09 pm
NEWS : सैनिक स्कूल में आयोजित होने वाले विजय दिवस कार्यक्रम के लिए कर्नल डॉ. देव आनंद व विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने की राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से शिष्टाचार भेंट, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से सैनिक स्कूल के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र स्कूल नंबर 1033 कर्नल (डॉ.) देव आनंद लोहमरोड़, तथा विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने औपचारिक शिष्टाचार भेंट की। 
भेंट के दौरान कर्नल (डॉ.) लोहमरोड़ और मेजर श्रीकुमार ने मंत्री दिलावर को सैनिक स्कूल में आयोजित होने वाले आगामी विजय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारने का निमंत्रण सौंपा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए विद्यालय को अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। बैठक में सैनिक स्कूल की गौरवशाली परंपराओं, कैडेट्स के अनुशासन और प्रशिक्षण, शैक्षणिक उपलब्धियों तथा विद्यालय के विकास से संबंधित मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। 
मंत्री दिलावर ने सैनिक स्कूल के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान देश के युवा वर्ग में राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व और अनुशासन की भावना को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सैनिक स्कूलों के विकास में हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE