BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2025, 6:14 pm
NEWS : मेवाड़ विश्वविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का शुभारंभ, चित्तौडग़ढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा- वंदे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय का ऐसा आयोजन ऐतिहासिक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौडग़ढ़। मेवाड़ विश्वविद्यालय गंगरार में दो दिवसीय प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2025 का शुभारंभ शनिवार को उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। भारतीय शिक्षण मंडल के सहयोग से आयोजित इस समारोह में चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, अजमेर, बांसवाड़ा, नीमच व मंदसौर सहित विभिन्न जिलों से लगभग 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ। सुबह से ही परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों की बड़ी संख्या के साथ उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। सर्वप्रथम प्रतिभागियों का एकत्रीकरण किया गया जिसके बाद मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की गई। दीप प्रज्वलन के पश्चात विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया। जिसने कार्यक्रम को प्रेरणादायक और अनुशासित आरंभ प्रदान किया। इसके बाद मेवाड़ एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन गोविंद गदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त माध्यम है। इसके उपरांत विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद पूरा विश्विद्यालय परिसर में एक साथ वंदे मातरम की स्वर लहरियाँ गूँज उठीं। वंदे मातरम के इस सामूहिक गायन ने समारोह के वातावरण को पूर्णत: राष्ट्रभावना से अभिभूत कर दिया। इसके बाद मंच से मुख्य अतिथियों के प्रेरणादायी संबोधन का क्रम शुरू हुआ। सर्व प्रथम चित्तौडग़ढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय का ऐसा आयोजन ऐतिहासिक है। इसके बाद बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कहा कि गदिया परिवार ने छोटी जगह में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कार्य किए हैं और यह आयोजन चित्तौडग़ढ़ को नई पहचान दे रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रभावना से जुड़े आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं। अंत में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि मेवाड़ विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने का प्रयास अत्यंत अनुकरणीय है। उद्घाटन समारोह का समापन कुलपति आलोक मिश्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों आयोजन समिति उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। 

कल होगा पुरस्कार वितरण समारोह 
समारोह के दूसरे एवं अंतिम दिन 7 दिसंबर रविवार को आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में चित्तौडग़ढ़ जिले के शीर्ष प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।जिसमें सांसद सी.पी.जोशी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी शामिल है। 

 पहले दिन की प्रतियोगिताएं और आकर्षक पुरस्कार 
पहले दिन समूह गीत, समूह नृत्य, ड्राइंग पेंटिंग, रंगोली, सामान्य ज्ञान क्विज, स्किट थीम, आत्मनिर्भर भारत, अल्टिमेट मैनेजर, एमयू हैकाथॉन, साइंस फेयर, फोटोग्राफी और निबंध विषय मेरा विजऩ,विकसित भारत 2047 जैसी विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी। विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष विशेष आकर्षक नकद पुरस्कार घोषित किए गए हैं जिसमें साइंस फेयर में प्रथम पुरस्कार 10,000, द्वितीय पुरस्कार 7,500,तृतीय पुरस्कार 5,000 वहीं अन्य सभी प्रतियोगिताएँ प्रथम पुरस्कार 5100, द्वितीय पुरस्कार 3100,तृतीय पुरस्कार 2100 व सांत्वना पुरस्कार 10 प्रतिभागियों को 1,000 प्रत्येक को एवं प्रत्येक प्रतियोगिता से चयनित विद्यार्थियो को लकी ड्रा भी दिया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE