चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया का पदभार ग्रहण 7 दिसंबर रविवार को होगा । जिला महामंत्री आसान पठान ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया रविवार 7 दिसंबर को 11:15 पर स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में विधिवत पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव व संभाग प्रभारी ऋतिक मकवाना पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना रामलाल जाट अशोक चांदना डूंगरपुर विधायक जिला प्रभारी गणेश गोगरा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष एम डी चौपदार पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी शंकर लाल बेरवा बड़ी सादड़ी से प्रत्याशी रहे बद्रीलाल जाट जगपुरा प्रदेश सचिव डॉ ललित बोरीवाल एवं एआईसीसी व पीसीसी सदस्य जिला ब्लाक मंडल पदाधिकारीगण अग्रिम संगठन प्रकोष्ठ विभाग एवं सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष व कार्यकर्ता एवं जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस जनों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही 14 दिसंबर को दिल्ली में एस आई आर की महारैली आयोजित होने जा रही है , इस संदर्भ में भी बैठक आयोजित की जाएगी एवं जिले के सभी कांग्रेस जनों को रैली में भाग लेने एवं रैली को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूप से बताएंगे। साथ ही रैली के जिला प्रभारी राजेंद्र यादव भी कार्यक्रम में शिरकत कर एस आई आर के संबंध में होने वाली दिल्ली में माहरेली की जानकारी प्रदान करेंगे।