मनासा। शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक शनिवार को “स्वच्छता शनिवार’’ के रूप में मनाया जा रहा है। शनिवार 06 दिसंबर 2025 को जनपद पंचायत मनासा की सभी 102 ग्राम पंचायतों में सरपंच, सचिव एवं सहायक सचिव की उपस्थिति में व्यापक स्वच्छता गतिविधियाँ संचालित की गईं।
अभियान के दौरान गांवों में बंद पड़ी नालियों की सफाई करवाई गई तथा मलबा, कीचड़ और कचरा मजदूरों के माध्यम से निकलवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, जेसीबी और सफाई वाहनों से सेग्रीगेशन शेड तक पहुँचाया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनासा के निर्देशानुसार ब्लॉक समन्वयक (एसबीएम शाखा) एम.एल. भंवर द्वारा पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग की गई और ग्राम पंचायतों से फोटोग्राफ एवं रिपोर्ट एकत्रित की गई।