नीमच। 6 दिसंबर को वक्फ बोर्ड कार्यालय, नीमच में जिला अध्यक्ष फिरोज पठान की अध्यक्षता में जिलेभर की वक्फ संपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार करने की महत्वपूर्ण कार्यवाही संपन्न हुई। इस दौरान नीमच जिले के शहर, कस्बों और गांवों की लगभग 350 से अधिक वक्फ संपत्तियों का उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया।
कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड कमेटी के सचिव सादिक हुसैन, जावद तहसील अध्यक्ष जाहिद कुंडलावाला, रामपुरा तहसील अध्यक्ष इकराम वारसी, मनासा तहसील अध्यक्ष साहिल शेख, समाजसेवी जावेद दुर्रानी, पार्षद प्रतिनिधि इकबाल कुरैशी, शहबाज़ शेख, नयर पठान, जीशान पठान, शेख सैयद पठान, जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मोहसिन पठान और मीडिया प्रभारी अजहर खान उपस्थित रहे।
वक्फ बोर्ड ने कहा कि यह प्रक्रिया जिले में वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।