दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में मेडिकल कॉलेज में लोकायुक्त प्रकरण में दोषी पाए गए डॉ. अर्जुन सिंह पर खुद डीन ने दो वेतन वृद्धि रोकने की सजा सुनाई थी, फिर भी उन्हें न तो पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष के पद से हटाया गया और न ही अस्पताल अधीक्षक के दायित्व से।
जबकि चिकित्सा शिक्षा विभाग के 05 अगस्त 2023 के स्पष्ट निर्देश कहते हैं कि जिस अधिकारी पर विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण या शासन की प्रतिकूल टिप्पणी हो, उसे विभागाध्यक्ष पद पर नहीं रखा जा सकता।
फिर भी नियमों को ताक पर रखकर विभागाध्यक्ष का पद यथावत अब सबकी नजर शासन परकृक्या होगी कार्रवाई।