खरगोन। 69वीं राष्ट्रीय एथलेटिक्स अंडर-17 बालक प्रतियोगिता में सेंट जूद स्कूल खरगोन के छात्र कृष्णा मुकेश सावले के चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं सेंट जूड स्कूल में उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानूडे ने छात्र कृष्णा सांवले को पुष्प माला पहनाकर उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।
डीईओ कानूडे ने इस अवसर पर कहा कि कृष्णा ने अपनी शारीरिक क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन और परिश्रम का परिणाम है कि वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। सेंट जूद स्कूल के मैनेजर स्कूल के मैनेजर थॉमस एमटी, प्राचार्य ट्रेसा डिसूजा ने भी छात्र कृष्णा सावले को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की क्रीड़ा निरीक्षक हबीब बेग मिर्ज़ा बताया कि कृष्णा सांवले का चयन 4’ 100 मीटर रिले रेस में मध्य प्रदेश की टीम में हुआ है राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ, उत्तर प्रदेश दिनांक 12 से 17 दिसंबर, 2025 तक किया जावेगा मध्य प्रदेश का दल इस प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए 11 दिसंबर, 2025 को भोपाल से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगा। जिला स्तर संभाग स्तर एवं राज्य स्तर पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया है इसी प्रदर्शन के आधार पर उसका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है मेरे बेटे ने परिवार ,जिले संभाग और प्रदेश का मान बढ़ाया है।