BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2025, 10:40 am
KHABAR : सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत भगवानपुरा में हुआ भव्य शुभारंभ, सांसद डॉ. सोलंकी ने कहा- आत्मविश्वास एवं अनुशासन बढ़ाते हैं खेल, पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। “खेल हमारे शरीर की आंतरिक एवं बाहरी संरचना को मजबूत बनाते हैं। साथ ही जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। खेलने की कोई उम्र नहीं होती, इसलिए स्वस्थ तन और मन के लिए हर व्यक्ति को खेलों से जुड़ना चाहिए।”
यह बात प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने शनिवार को भगवानपुरा उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर आयोजित विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कही। सांसद ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें खेलों का महत्व समझाया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, पूर्व जिलाध्यक्ष बड़वानी ओम सोनी, जिला उपाध्यक्ष सुगनकौर जाधव, जिला प्रभारी (सांसद खेल महोत्सव) लक्ष्मण काग, जिला मंत्री एवं विधानसभा प्रभारी चंदरसिंह वास्कले, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुभाष पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष बापूसिंह परिहार, जनपद अध्यक्ष महेंद्र किराड़े, उपाध्यक्ष संदीप राठौर, पूर्व विधायक जमनासिंह सोलंकी, विजयसिंह पटेल, बिस्टान नगर परिषद अध्यक्ष डेमसिंह नार्वे सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

विधानसभा प्रभारी श्री वास्कले ने बताया कि आने वाले दिनों में विभिन्न खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें विजेता टीमें जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करेंगी। जिला प्रभारी श्री काग के अनुसार, खरगोन जिले विशेषकर भगवानपुरा ने इस वर्ष सांसद खेल महोत्सव में सर्वाधिक पंजीयन कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

कार्यक्रम में कन्या शिक्षा परिसर धुलकोट एवं बालक छात्रावास भगवानपुरा के विद्यार्थियों ने आकर्षक आदिवासी लोकनृत्य प्रस्तुत किया। खेल विधाओं के तहत पार्टी संगठन एवं जनप्रतिनिधियों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, वहीं बालिका वर्ग में कबड्डी मैच ने दर्शकों को उत्साहित किया।

महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थी, क्षेत्रवासी एवं अधिकारीदृकर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकासखंड खेल अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने किया तथा आभार मंडल महामंत्री दीपक जामले ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE