खरगोन। जिले के कसरावद में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि सभा में नगर वासियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
इस अवसर पर सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि समता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने वंचित, शोषित और पीड़ित समाज के अधिकारों की लड़ाई जीवनभर लड़ी और उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य किया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक न्याय, शिक्षा, समान अवसर और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के समर्थकों का उत्साह उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा साहब के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया। परिनिर्वाण दिवस की यह श्रद्धांजलि सभा सामाजिक चेतना और एकता का सशक्त संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सबवे सर्फर्स पर सभी गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।