रतलाम। कलेक्टर मिशा सिंह ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में उर्वरक वितरण व्यवस्था एवं उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा की।कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उर्वरक वितरण की सतत मॉनिटरिंग करें। अधिकारी कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को आसानी से उर्वरक मिल जाये। बैठक में एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि नीलम चौहान, उपायुक्त सहकारिता, जिला विपणन अधिकारी यशवर्धन सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।