BREAKING NEWS
BIG REPORT : घी की गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा.. <<     सीतामऊ-मंदसौर रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे गोपाल उपाध्याय (मध्यप्रदेश.. <<     NEWS : सेवा के संकल्प के साथ मनाया राजस्थान सरकार.. <<     हिमालेश्वर धाम में सात दिवसीय शिव महापुराण.. <<     KHABAR : गायत्री शक्तिपीठ नीमच द्वारा भारतीय.. <<     NEWS : अर्बन बैंकों को आधुनिक तकनीकी सुविधाएं.. <<     NEWS : इनर व्हील क्लब ने बालिकाओं के स्वास्थ्य और.. <<     NEWS : नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़ किले की गुफा में विराजेंगे.. <<     KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 7, 2025, 1:27 pm
KHABAR : कर्मचारी ने विधायक से बात करने से किया इनकार, विधायक अस्पताल पहुंचे, सिविल सर्जन को बुलाकर जताई नाराजगी, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी द्वारा शाजापुर भाजपा विधायक अरुण भीमावद से फोन पर बात करने से इनकार करने के बाद विधायक खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सिविल सर्जन को बुलाकर नाराजगी व्यक्त की और मरीजों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


यह घटना रविवार दोपहर की है जब ग्राम खेड़ा बमोरी निवासी मोहन सिंह राजपूत अपने परिजन को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे। रविवार होने के कारण अस्पताल में कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था और ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी ने भी उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया।


मोहन सिंह ने शाजापुर विधायक अरुण भीमावद को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। विधायक ने मोहन सिंह से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी से बात कराने को कहा, लेकिन कर्मचारी ने विधायक से बात करने से मना कर दिया।


इसके बाद, दोपहर करीब 12 बजे विधायक अरुण भीमावद स्वयं अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सिविल सर्जन सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को बुलवाया और अपनी नाराजगी जाहिर की। विधायक ने सिविल सर्जन को सख्त हिदायत दी कि रविवार को भी मरीजों को उचित उपचार मिलना चाहिए।


विधायक ने पूछताछ केंद्र पर भी दो अस्थाई कर्मचारियों को नियुक्त करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE