नीमच। थाना बघाना पुलिस ने मानव तस्करी के एक वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे 10,000 रुपये इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना और साइबर पुलिस की सहायता से पुलिस टीमों ने मानव तस्करी के अपराध क्रमांक 368/2024 में दर्ज प्रकरण के आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए इनामी आरोपी हैं- प्रहलाद उर्फ रामप्रहलाद पिता प्रभुलाल तेली, निवासी ग्राम केली, थाना निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान), सांवरा पिता भेरूलाल तेली, निवासी ग्राम केली, थाना निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)। दोनों आरोपियों पर धारा 143(2), 318(4), 319(2), 111(4), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस तथा धारा 193(9) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज था और दोनों पर 5,000-5,000 रुपये का इनाम घोषित था।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका-
निरीक्षक राधेश्याम दांगी, उप निरीक्षक रामकिशन सिंघावत, सहायक उप निरीक्षक कैलाश सोलंकी, अमर सिंह खराड़ी, प्रधान आरक्षक दिलीप जाट, आरक्षक राहुल चंदेल, राहुल डाबी, तथा साइबर सेल टीम के प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे, आरक्षक लखन सिंह, कुलदीप सिंह का विशेष योगदान रहा।